HomeBreaking News1 सितंबर से कमर्शियल सिलेंडर महंगा, जानें कितने बढ़ें कमर्शियल LPG सिलेंडर...

1 सितंबर से कमर्शियल सिलेंडर महंगा, जानें कितने बढ़ें कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम…

हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बड़े वित्तीय और कमर्शियल(Commercial cylinders) बदलाव होते हैं जिनमें एलपीजी सिलेंडर के दाम भी शामिल हैं। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा समीक्षा के बाद आज यानी 1 सितंबर 2026 को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने इसके दाम में 9.50 रुपये का इजाफा किया है, जिसके बाद देश के प्रमुख महानगरों में नए रेट लागू हो चुके हैं

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी के बाद अब विभिन्न शहरों में नए रेट कुछ इस तरह हैं :

  • दिल्ली और नोएडा: 2,747.50 रुपये

  • मुंबई: 2,701.00 रुपये

  • कोलकाता: 2,982.00 रुपये

  • चेन्नई: 2,916.50 रुपये

पिछले महीनों क्या थे दाम ?

जुलाई और अगस्त के महीनों में आम जनता और कारोबारियों को बड़ी राहत मिली थी, क्योंकि लगातार दो महीने कमर्शियल एलपीजी के दाम घटे थे। अगस्त में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की गई थी जिससे दिल्ली में यह घटकर 2,738 रुपये पर आ गया था। वहीं, जुलाई में भी दिल्ली में इसके दाम 183.50 रुपये कम हुए थे।

अगर साल 2026 के अब तक के सफर पर नजर डालें तो इन आठ महीनों में कमर्शियल गैस की कीमतों में कुल आठ बार बदलाव देखने को मिला है। इनमें से छह बार कीमतें बढ़ी हैं जबकि केवल दो महीने (जुलाई और अगस्त) दाम में गिरावट दर्ज की गई थी।

आम आदमी और कारोबार पर इसका असर

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, और कैंटीन जैसी व्यावसायिक जगहों पर किया जाता है। ऐसे में कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर इन व्यावसायिक यूनिट्स की लागत पर पड़ता है। जब कमर्शियल गैस महंगी होती है तो होटलों और रेस्टोरेंट में खाने-पीने की चीजें भी महंगी होने की आशंका बढ़ जाती है जिससे आम लोगों की जेब पर ही बोझ पड़ता है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत आज जारी होगी पहली किस्त, भविष्य की बचत के लिए…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular