HomeBreaking Newsदिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत आज जारी होगी पहली किस्त, भविष्य की...

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत आज जारी होगी पहली किस्त, भविष्य की बचत के लिए FD के रूप में भी जमा होंगे पैसे

दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना'(Delhi Lakshmi Yojana) के अंतर्गत एक बेहद महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम उठाया गया है। इस योजना के तहत आज पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,500 रुपये की पहली मासिक किस्त सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, इस योजना को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले महीने यानी 1 अगस्त से शुरू हुए पंजीकरण के बाद से अब तक 9.22 लाख से अधिक महिलाओं ने इसमें अपना नामांकन करा लिया है।

राशि का उपयोगी विभाजन

इस महत्वाकांक्षी योजना की सबसे खास बात यह है कि मिलने वाली कुल राशि का उपयोग बहुत ही समझदारी से दो हिस्सों में बंटा हुआ है जिसमें से दैनिक खर्च के लिए कुल राशि में से 1,000 रुपये महिलाओं को डिजिटल वॉलेट के माध्यम से तुरंत खर्च करने के लिए दिए जाएंगे जिससे वे अपनी रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। इसके साथ ही  बाकी बचे 1,500 रुपये महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए फिक्सड डिपॉजिट (FD) या रिकरिंग डिपॉजिट (RD) के रूप में जमा किए जाएंगे।

महिलाओं के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। डिजिटल वॉलेट के इस्तेमाल से महिलाओं को डिजिटल साक्षरता की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी वहीं दूसरी ओर एफडी और आरडी के रूप में होने वाली बचत उनके और उनके परिवार के आने वाले कल को आर्थिक रूप से सुरक्षित करेगी। दिल्ली सरकार की यह पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें समाज में एक मजबूत पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें : लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular