दिल्ली के AIIMS से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसने लंबे इलाज और सर्जरी के इंतजार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। राजस्थान के कोटा की रहने वाली 16 वर्षीय तन्वी(Tanvi) ने 1 सितंबर की सुबह दम तोड़ दिया। परिवार के मुताबिक, वह जन्म से दिल की बीमारी से पीड़ित थी और उसकी सर्जरी के लिए करीब 13 वर्षों से AIIMS में इलाज और सर्जरी का इंतजार कर रही थी।
तन्वी की बीमारी को वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट यानी दिल में छेद बताया गया था। परिजनों का कहना है कि वे लंबे समय तक अस्पताल के संपर्क में रहे लेकिन सर्जरी आगे नहीं बढ़ सकी।
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
तन्वी के पिता मुकेश कुमार के मुताबिक, बेटी के इलाज के लिए परिवार को कई बार दिल्ली आना पड़ा। उनका दावा है कि हर बार किसी न किसी वजह से सर्जरी की तारीख आगे बढ़ती रही। परिवार ने इस मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से भी मदद की गुहार लगाई थी।
बेटी की मौत के बाद पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी इस मामले की ओर ध्यान देने की अपील की है।
AIIMS ने बनाई जांच कमेटी
यह मामला सामने आने के बाद AIIMS प्रशासन ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने की बात कही है। इस कमेटी के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि तन्वी के इलाज के दौरान क्या परिस्थितियां रहीं और सर्जरी क्यों नहीं हो पाई।
AIIMS New Delhi Constitutes Committee to Review Clinical Course and Circumstances in Case of Patient Tanvi. pic.twitter.com/RUGRrrzFf9
— AIIMS, New Delhi 🇮🇳 (@aiims_newdelhi) September 2, 2026


[…] […]