HomeBreaking Newsममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, पुलिस ने शुरू की...

ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मंगलवार को मौत हो गई। उनका शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित घर से बरामद किया गया। बृष्टि मुखर्जी की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। वह ममता बनर्जी के दूर के रिश्तेदार निहार मुखर्जी की बेटी थीं।

शिक्षक भर्ती मामले में चली गई थी नौकरी

रिपोर्टों के मुताबिक, बृष्टि बोलपुर के एक अपर प्राइमरी स्कूल में गैर-शिक्षण कर्मचारी के तौर पर काम करती थीं। हालांकि, शिक्षक भर्ती मामले में अदालत के आदेश के बाद मार्च 2023 में उनकी नौकरी चली गई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर मौत की वजह आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Read More

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायता

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments