HomeBreaking News'द ट्रेटर्स 2' में शाहनील गिल की धमाकेदार एंट्री, करण जौहर के...

‘द ट्रेटर्स 2’ में शाहनील गिल की धमाकेदार एंट्री, करण जौहर के शो में माइंड गेम खेलेंगी शुभमन गिल की बहन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल(Shubman Gill) की बहन शाहनील गिल अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी नई पहचान बनाने जा रही हैं। वह प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का हिस्सा बनने वाली हैं। इस शो को फिल्म मेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। आपको बता दें कि नए सीजन की अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी बज़ देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो के 21 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है जिसमें शाहनील गिल का नाम शामिल है।

वायरल हुआ इंट्रो वीडियो

शाहनील गिल का इंट्रोडक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं “मेरा सरनेम गिल है और मुझे पता है कि ‘किल’ कैसे करना है।” उनके इस अंदाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शाहनील ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शो से जुड़ा अपना पहला लुक भी शेयर किया है। इसके बाद उनके और शुभमन गिल के फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

shubman gill- India TV Hindi

पहली बार दिखेंगी रियलिटी शो में

शाहनील गिल अक्सर अपने भाई शुभमन गिल का फेवर करने के लिए क्रिकेट मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आती रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी पहचान है। हालांकि, किसी रियलिटी शो में यह उनका पहला मौका होगा। ऐसे में दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि वह इस नए मंच पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।

‘द ट्रेटर्स 2’ एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें प्रतिभागियों को अपनी समझदारी, रणनीति और सही फैसलों के दम पर आगे बढ़ना होता है। खेल में भरोसा और धोखे दोनों की अहम भूमिका होती है इसलिए हर प्रतियोगी को सोच-समझकर अपना खेल खेलना पड़ता है।

कब और कहां देख सकते हैं शो ?

‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग मार्च और अप्रैल के दौरान राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में पूरी की गई। पहले सीजन की तरह इस बार भी यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। शो का प्रीमियर 13 अगस्त से होगा और हर गुरुवार रात 8 बजे नया एपिसोड दर्शकों को देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : IRGC का बड़ा दावा, कुवैत में US एयरबेस किया तबाह, अमेरिका बोला…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments