दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को पारंपरिक खीर सेरेमनी के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद खीर बनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले भगवान को भोग लगाया और इसके बाद स्कूली छात्राओं, किसानों, किन्नरों, डॉक्टरों और गिग वर्कर्स को खीर खिलाकर सत्र का शुभारंभ किया।
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश होने की संभावना
आज विधानसभा में दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किए जाने की संभावना है। यह बजट सत्र रेखा गुप्ता सरकार का दूसरा बजट सत्र है, जिसमें राजधानी के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं की जा सकती हैं। सत्र की शुरुआत से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पालम हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। सदन में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को याद किया गया। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही गई।
विकास और बुनियादी सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस बजट का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और हरित शहर के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं, मजबूत स्वास्थ्य ढांचा और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने इसे दिल्ली को अधिक रहने योग्य और टिकाऊ शहर बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।
Read More
लाल किला ब्लास्ट केस में NIA ने कसा शिकंजा, जम्मू कश्मीर के कुलगाम-कुपवाड़ा में छापेमारी जारी

