HomeBreaking Newsदेश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता बने PM...

देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता बने PM मोदी, CM योगी ने खास अंदाज में दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी कुल सेवा अवधि 8931 दिनों तक पहुंच गई है, जो अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल बन गया है।

चामलिंग का टूटा रिकॉर्ड

इससे पहले यह रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने 8930 दिनों तक शासन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस आंकड़े को पार करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। खास बात यह है कि उनका कार्यकाल अभी भी जारी है।

CM योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत साधनारत, राष्ट्र के अमृतकाल के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी को भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई। ‘विकसित भारत’ के निर्माण को समर्पित यह ऐतिहासिक कीर्तिमान आपके प्रति अटूट जनविश्वास का सशक्त प्रतीक है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से दीप्त आपके यशस्वी नेतृत्व में ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की संकल्पना साकार रूप ले रही है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सुपथ पर चलते हुए भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे।’

राजनीतिक रूप से अहम उपलब्धि

यह उपलब्धि राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लगातार जनसमर्थन और लंबे समय तक प्रभावी नेतृत्व के कारण ही यह संभव हो पाया है। समर्थकों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उनके कार्यकाल में भारत ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है। प्रधानमंत्री का यह सफर अभी जारी है, जिससे आने वाले समय में यह रिकॉर्ड और भी आगे बढ़ने की संभावना है। यह उपलब्धि भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

Read More

कतर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 6 लोगों के मौत, आंतरिक मंत्रालय ने दी जानकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments