Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsBangladesh : शेख हसीना की पार्टी के हिंदू नेता की पुलिस हिरासत...

Bangladesh : शेख हसीना की पार्टी के हिंदू नेता की पुलिस हिरासत में हुई मौत, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

बांग्लादेश में अवामी लीग पार्टी के एक वरिष्ठ हिंदू नेता प्रोलॉय चाकी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। 60 वर्षीय चाकी अवामी लीग की पबना जिला इकाई के सांस्कृतिक मामलों के सचिव थे। परिवार ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन ने उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

बीमारियों से जूझ रहे थे प्रोलॉय चाकी

पबना जेल के अधीक्षक मोहम्मद ओमर फारूक ने बताया कि प्रोलॉय चाकी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। जेल अधिकारियों के अनुसार, हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें पबना सदर अस्पताल ले जाया गया और वहां से राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां रविवार रात 9 बजे के बाद उनका निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी की चाकी को मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार सभी जरूर दवाएं दी जा रही थीं। जेल अधीक्षक ने कहा, “जैसे ही उनकी हालत बिगड़ी, उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया।”

परिवार ने उठाए गंभीर सवाल

प्रोलॉय चाकी के बेटे सोनी चाकी ने आरोप लगाया कि उनके पिता को बिना किसी ठोस सबूत के गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता का किसी हिंसा या विस्फोटक मामले से संबंध नहीं था, फिर भी उन्हें 4 अगस्त की हिंसा से जुड़े मामले में आरोपी दिखाया गया। परिवार का कहना है कि जेल अधिकारियों ने चाकी की खराब तबीयत के बावजूद उन्हें समय पर इलाज नहीं दिया, जिससे उनकी जान चली गई।

जांच की मांग उठी

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष जांच की मांग उठी है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि बांग्लादेश में हाल के महीनों में हिरासत में मौत के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिनमें से कई राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments