Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsDelhi: दो बार के विधायक राजेश गुप्ता ने छोड़ी 'AAP', थामा भाजपा...

Delhi: दो बार के विधायक राजेश गुप्ता ने छोड़ी ‘AAP’, थामा भाजपा का दामन 

आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले बड़ा झटका लगा है। वजीरपुर से दो बार विधायक रह चुके वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।​

राजेश गुप्ता, जो आप के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधानसभा याचिका एवं अनुमान समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, ने भाजपा मुख्यालय में औपचारिक रूप से सदस्यता ली। प्रवेश के दौरान भावुक हो गए और आंसू बहते हुए कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘उपयोग कर फेंक’ की नीति अपनाई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल ने सभी को धोखा दिया और उनकी मेहनत को नजरअंदाज किया। गुप्ता ने कहा, ‘कई लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, लेकिन सम्मान की तलाश में भाजपा बेहतर विकल्प है।’​

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में गुप्ता का स्वागत करते हुए ‘आप’ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि खुद को दिल्ली का बेटा बताने वाले अरविंद केजरीवाल दिल्ली छोड़कर पंजाब चले गए हैं और शहर की हालत खराब कर दी।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं जिसके लिए आज (30 नवंबर 2025 ) मतदान हो रहा है।

वहीं आम आदमी पार्टी ने भी राजेश गुप्ता के इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली ‘आप’ अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुप्ता अपनी पत्नी को पार्षद टिकट न मिलने से नाराज थे। भारद्वाज ने गुप्ता को शुभकामनाएं दीं, लेकिन उनकी ‘रोने-धोने’ वाली कहानी को खारिज किया। आप ने दावा किया कि गुप्ता को पर्याप्त सम्मान दिया गया था।​

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments