Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsBBMB में केद्र ने की नई नियुक्ति, बीएस नारा को सदस्य (सिंचाई)...

BBMB में केद्र ने की नई नियुक्ति, बीएस नारा को सदस्य (सिंचाई) की सैंपी जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने BBMB में नई नियुक्ति की है। आदेश के मुताबिक हरियाणा के वरिष्ठ इंजीनियर बीएस नारा को सदस्य, सिंचाई के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, इस संबंध में विद्युत मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा था। उन्हें यह जिम्मेदारी 6 महीने के लिए दी गई है।

बता दें कि बीएस नारा हरियाणा के एक वरिष्ठ एवं अनुभवी इंजीनियर हैं उन्होंने विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाया है। इस फैसले को सिंचाई प्रबंधन की निरंतरता और दक्षता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भाखड़ा के पानी को लेकर पिछले महीने से पंजाब और हरियाणा में विवाद चल रहा है ऐसे में बीएस नारा की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments