HomeBreaking Newsजेलेंस्की ने ट्रंप को घुमाया फोन, बोले- जल्द न्यूयॉर्क में होगी मुलाकात,...

जेलेंस्की ने ट्रंप को घुमाया फोन, बोले- जल्द न्यूयॉर्क में होगी मुलाकात, इससे बहुत कुछ बदल सकता है

Zelenskyy Called Trump: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है। इस बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने न्यूयॉर्क में मुलाकात करने पर सहमति जताई है। जेलेंस्की ने बातचीत को अहम बताते हुए कहा कि यह मुलाकात बहुत कुछ बदल सकती है और इस समय कूटनीतिक गतिविधियां तेज हैं। दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद रहेंगे।

जेलेंस्की ने एक्स पर दी जानकारी

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप के साथ हुई बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘मैंने अभी राष्ट्रपति ट्रंप से बात की है। ये एक अहम बातचीत थी और हमने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।’ उन्होंने बताया कि दोनों जल्द न्यूयॉर्क में मिलने वाले हैं। जेलेंस्की के मुताबिक, ‘हम न्यू यॉर्क में मिलने के लिए सहमत हुए हैं और ये मुलाकात बहुत कुछ बदल सकती है। इस समय एक मजबूत कूटनीतिक गति बनी हुई है।’

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के कीव दौरे का जिक्र

जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के हालिया कीव दौरे के लिए ट्रंप का आभार जताया। उन्होंने स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की यूक्रेन यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधियों को यूक्रेन की स्थिति को करीब से देखने और जमीनी हालात समझने का मौका मिला। दोनों पक्षों ने सुरक्षा और शांति से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा की।

शांति को बताया नंबर-1 प्राथमिकता

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि शांति का रास्ता तलाशना उनके देश की नंबर-1 प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि तनाव कम करने और बुनियादी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कई विचारों पर काम किया जा रहा है। इनमें ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और लोगों के जीवन की सुरक्षा प्रमुख हैं। जेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेनी टीम अमेरिकी टीम के साथ मिलकर काम कर रही है और गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार है।

लिंडसे ग्राहम विधेयक के लिए ट्रंप को धन्यवाद

जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिंडसे ग्राहम विधेयक को कानून में बदलने के लिए भी धन्यवाद दिया। यह विधेयक रूस पर नए प्रतिबंधों और उससे जुड़े अन्य आर्थिक दबावों का प्रावधान करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 18 सितंबर को इस विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे।

अब न्यूयॉर्क मुलाकात पर नजर

जेलेंस्की ने कहा कि सभी इस बात पर सहमत हैं कि शांति होनी चाहिए। उन्होंने यूक्रेन का समर्थन करने वाले वैश्विक सहयोगियों और संकट के दौरान मदद करने वाले सभी लोगों का भी आभार जताया। अब दोनों राष्ट्रपतियों की न्यूयॉर्क में होने वाली मुलाकात पर नजर है, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर आगे की कूटनीतिक दिशा और संभावित शांति प्रयासों पर चर्चा हो सकती है।

Read More:

रूस संसदीय चुनाव: शानदार जीत की तरफ राष्ट्रपति पुतिन, शुरुआती रुझानों में ‘यूनाइटेड रशिया’ आगे, हुई 56% वोटिंग

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments