HomeBreaking NewsAsian Games 2026 में भारत की हुई चांदी, शूटर्स ने दिलाया तीसरा...

Asian Games 2026 में भारत की हुई चांदी, शूटर्स ने दिलाया तीसरा मेडल, 10m एयर राइफल में आया सिल्वर

Asian Games 2026: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और सिल्वर मेडल दिलाया। पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया। यह मुकाबला आइची प्रेफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में आयोजित हुआ।

चीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट का स्वर्ण पदक चीन के खाते में गया। सेंग लिहाओ, मा सिहान और झांग चांगहोंग की चीनी टीम ने 1899.0 अंकों के कुल स्कोर के साथ नया क्वालीफिकेशन वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ चीन ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि भारतीय टीम स्वर्ण पदक से कुछ ही अंक दूर रह गई।

दो भारतीय शूटरों ने फाइनल में बनाई जगह

टीम इवेंट में सिल्वर जीतने के अलावा भारत के दो निशानेबाजों ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में भी जगह बना ली है। क्वालीफिकेशन राउंड में रुद्राक्ष पाटिल ने 631.8 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हिमांशू ढिल्लों 630.0 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

पार्थ माने फाइनल की दौड़ से बाहर

भारतीय टीम के तीसरे सदस्य पार्थ माने ने क्वालीफिकेशन राउंड में 628.3 अंक हासिल किए। वह 10वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके। हालांकि, टीम इवेंट में उनके प्रदर्शन ने भारत के सिल्वर मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई।

सेंग लिहाओ ने बनाया एशियन गेम्स रिकॉर्ड

चीन के सेंग लिहाओ ने व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में भी अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने 635.4 अंक हासिल कर नया एशियन गेम्स क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड बनाया और शीर्ष स्थान पर रहे। उनके साथी मा सिहान 633.0 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि झांग चांगहोंग ने 630.6 अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।

दो-शूटर नियम ने बदला समीकरण

झांग चांगहोंग शीर्ष आठ में शामिल होने के बावजूद व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सके। इसकी वजह एशियन गेम्स का वह नियम है, जिसके तहत किसी एक देश के अधिकतम दो ही निशानेबाज व्यक्तिगत फाइनल में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में चीन के सेंग लिहाओ और मा सिहान के शीर्ष दो स्थानों पर रहने के कारण चांगहोंग को फाइनल से बाहर होना पड़ा। भारत की ओर से अब रुद्राक्ष पाटिल और हिमांशू ढिल्लों व्यक्तिगत फाइनल में पदक की चुनौती पेश करेंगे।

Read More:

जेलेंस्की ने ट्रंप को घुमाया फोन, बोले- जल्द न्यूयॉर्क में होगी मुलाकात, इससे बहुत कुछ बदल सकता है

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments