HomeBreaking NewsCM योगी आदित्यनाथ ने खोलकर देखी छात्रा की मार्कशीट, फिर मां के...

CM योगी आदित्यनाथ ने खोलकर देखी छात्रा की मार्कशीट, फिर मां के सामने बदली बेटी की तकदीर…

लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे जिनमें पुलिस कार्रवाई में देरी, जमीन पर अवैध कब्जे और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले प्रमुख रहे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान एक भावुक दृश्य भी सामने आया जब लखनऊ की एक छात्रा अपनी बुजुर्ग मां के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची।

छात्रा ने बताया कि उसने इंटरमीडिएट परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की है और अब वह बीटेक की पढ़ाई करना चाहती है। हालांकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की शिक्षा जारी रखना उसके लिए मुश्किल हो रहा है। छात्रा की बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसकी मार्कशीट देखी और उसे प्रोत्साहित करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि उसके प्रवेश की व्यवस्था प्रदेश के किसी उपयुक्त शैक्षणिक संस्थान में कराई जाएगी ताकि उसकी पढ़ाई बाधित न हो। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से छात्रा और उसकी मां के चेहरे पर राहत और खुशी झलक उठी।

फरियादियों की शिकायतों पर सख्त रुख

‘जनता दर्शन’ में कई लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और अवैध कब्जों से जुड़ी समस्याएं भी CM योगी के सामने रखीं। कुछ मामलों में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जाए और किसी भी पीड़ित को न्याय से वंचित न रखा जाए।

निगरानी कर न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पीड़ित को समयबद्ध न्याय मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें : 23 साल की उम्र, 19 गवर्नमेंट एग्जाम किए क्रैक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments