HomeCurrent NewsPM नरेंद्र मोदी करेंगे 'नमो भारत कॉरिडोर' के नए फेज का शुभारंभ,...

PM नरेंद्र मोदी करेंगे ‘नमो भारत कॉरिडोर’ के नए फेज का शुभारंभ, 40 मिनट में तय होगा दिल्ली-मेरठ का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘नमो भारत कॉरिडोर’ के अतिरिक्त 13 किलोमीटर फेज का शुभारंभ करेंगे। यह फेज साहिबाबाद और न्यू-अशोक नगर के बीच स्थित है और इसके उद्घाटन के साथ ही नमो भारत ट्रेनें पहली बार दिल्ली में प्रवेश करेंगी। साहिबाबाद से न्यू-अशोक नगर के बीच बने इस कॉरिडोर में 3 स्टेशन शामिल हैं।

बता दें कि साहिबाबाद और मेरठ दक्षिण के बीच पहले से ही 42 किलोमीटर का मार्ग चालू है जिसके बाद आज साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक का कॉरिडोर शुरू होते ही नमो भारत 55 किलोमीटर तक का ट्रेक शुरू हो जाएगा।

उद्घाटन के साथ ही शाम को 5 बजे से नमो भारत ट्रेन को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा और हर 15 मिनट के अंतराल पर एक एक ट्रेन उपलब्ध होगी। इस कॉरिडोर के शुरू होने के साथ ही करीब 40 मिनट में न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण पहुंचा जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments