HomeBreaking Newsदेशभर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अब CNG के दाम भी बढ़े, अब...

देशभर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अब CNG के दाम भी बढ़े, अब इतनी हो गई कीमत

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अब CNG गैस भी महंगी हो गई है। ताजा बढ़ोतरी के तहत CNG के दाम में 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है। पहले जहां CNG की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलो थी, वहीं अब यह बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसके अलावा सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में भी इजाफा किया है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। बीते 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में नई कीमतें लागू

ताजा बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देश के अन्य महानगरों में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें

दिल्ली – 99.51 रुपये प्रति लीटर
मुंबई – 108.49 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता – 110.64 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई – 105.31 रुपये प्रति लीटर

प्रमुख शहरों में डीजल की कीमतें

दिल्ली – 92.49 रुपये प्रति लीटर
मुंबई – 95.02 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता – 97.02 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई – 96.98 रुपये प्रति लीटर

15 मई से शुरू हुई बड़ी बढ़ोतरी

सरकारी तेल कंपनियों ने 15 मई की सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया था। उस दिन पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में एक साथ 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। वहीं डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। इस अचानक बढ़ोतरी ने लोगों को बड़ा झटका दिया था, क्योंकि इससे पहले लंबे समय तक कीमतें स्थिर बनी हुई थीं।

19 मई को फिर बढ़े थे दाम

15 मई के बाद 19 मई को एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया। 19 मई को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई थी, जबकि डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था।अब 23 मई को नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

CNG महंगी होने से बढ़ेगा ट्रांसपोर्ट खर्च

CNG की कीमत बढ़ने का सीधा असर ऑटो, टैक्सी और सार्वजनिक परिवहन पर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में किराए भी बढ़ सकते हैं। दिल्ली और NCR क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहन CNG पर चलते हैं, ऐसे में यह बढ़ोतरी लाखों लोगों की जेब पर असर डाल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments