एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार ने कहा है कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को लेकर लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिक संसाधन सूचना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के अंदर अपने स्कोर को सुधार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
डॉ. साकेत कुमार चंडीगढ़ में सीएम विंडो (शिकायतों) से सम्बंधित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एक मामले में उन्होंने चरखी दादरी जिला से संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एडीसी, चरखी दादरी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सेवा विभाग से संबंधित वर्ष 2021 से लंबित एक शिकायत को अभी तक अंडरटेक न करने पर सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेवारी निर्धारित करते हुए की गई कार्रवाई से अवगत करवाने हेतु सेवा विभाग के निदेशक को निर्देश जारी किए है।
अतिरिक्त प्रधान सचिव ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के सम्बन्ध में फीडबैक लिया और सभी को शिकायतों का तत्परता से समाधान करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिकायतों के समाधान में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने पशुपालन विभाग, सेवा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और नागरिक संसाधन सूचना विभाग से सम्बंधित शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी राकेश संधू सहित विभिन्न विभागों के सीएम विंडो के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
CM विंडो शिकायतों में लापरवाही, अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on ‘मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे बसपा से निकाले गए लोग’, BSP सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे पर कसा तंज
on हाफिज सईद पाकिस्तान में मौजूद, NIA ने कोर्ट को बताया, दो महीने में दूसरी बार गैर-जमानती वारंट जारी
on मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार, जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड
on बच्चों के अपहरण-तस्करी के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का रुख सख्त, केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस
on AAP की राष्ट्रीय परिषद बैठक में बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल फिर चुने गए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक
on हलवारा एयरपोर्ट से नहीं उड़ीं 2 फ्लाइटें, ऑपरेशनल दिक्कत बनी वजह, 100 से ज्यादा पैसेंजर हुए परेशान
on सत्य निकेतन हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत, लगभग 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग, बेसमेंट में जमा था पानी
on CM मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का किया उद्घाटन, गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला ने जीता दिल
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on शिक्षक दिवस के मौके पर आज मोहाली में कार्यक्रम, 75 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, CM मान करेंगे सम्मानित
on अमेरिका में 6 लाख डॉलर की SNAP धोखाधड़ी का आरोप, जालंधर पुलिस ने भारत में छिपे मनजीत बेदी को पकड़ा

