HomeBreaking Newsदिवाली से पहले अमूल ने बिगाड़ा त्योहारी बजट! घी और बटर के...

दिवाली से पहले अमूल ने बिगाड़ा त्योहारी बजट! घी और बटर के बढ़े दाम…

दिवाली(Diwali) का त्योहार आने से पहले ही आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। देश के लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और बटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब ग्राहकों को इन उत्पादों की खरीदारी के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। खास बात यह है कि त्योहार से पहले बाजार में अमूल के गाय के घी की मांग भी बढ़ रही है। कुछ जगहों पर इसकी कमी की खबरें भी सामने आई हैं।

नई कीमतों के मुताबिक, अमूल के एक किलो घी के कार्टन का दाम 630 रुपये से बढ़कर 680 रुपये हो गया है। यानी ग्राहकों को अब एक पैक खरीदने के लिए 50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, 500 ग्राम प्योर घी के पाउच की कीमत 325 रुपये से बढ़ाकर 345 रुपये कर दी गई है। बटर खरीदने वालों को भी अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। 100 ग्राम बटर का पैक 63 रुपये के बजाय 66 रुपये में मिलेगा। वहीं, 500 ग्राम वाले पैक की कीमत 310 रुपये से बढ़कर 325 रुपये हो गई है।

घी की बढ़ती मांग के बीच सप्लाई की परेशानी

कीमतों में बढ़ोतरी के साथ कुछ शहरों में अमूल के घी की उपलब्धता भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है। खासतौर पर गाय के घी की मांग में इजाफा देखा जा रहा है। गुजरात और राजस्थान में मिलावटी उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई के बाद ग्राहकों का रुझान ब्रांडेड घी की ओर बढ़ने की बात सामने आई है।

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमूल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गाय का घी 740 रुपये प्रति लीटर, सागर घी 710 रुपये, प्योर घी 700 रुपये और भैंस का घी 720 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर लिस्ट किया गया था। हालांकि, कुछ वैरायटी और कॉम्बो पैक स्टॉक में उपलब्ध नहीं थे।

कैसा हो सकता है खरीदारी का बजट ?

सितंबर 2025 में डेयरी उत्पादों पर GST की दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की गई थी जिससे ग्राहकों को राहत मिली थी। लेकिन अब कीमतें बढ़ने से उस राहत का असर काफी कम हो सकता है।

दिवाली के मौके पर घरों में मिठाइयां, नमकीन और कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें घी और बटर का इस्तेमाल होता है। ऐसे में दोनों उत्पादों के महंगे होने से त्योहार की खरीदारी का बजट बढ़ सकता है। ग्राहकों को अब बढ़ी हुई कीमतों के साथ कुछ जगहों पर सामान की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : Canva में बड़ी छंटनी का ऐलान, 1,271 कर्मचारियों पर पड़ेगा असर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments