भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह(Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और परिवारों की ओर से मेहमानों को निमंत्रण भी दिया जा रहा है।
इस बीच रिंकू सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी प्रिया के जन्मदिन पर खास अंदाज में प्यार जाहिर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इन तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
रिंकू ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश
23 नवंबर को प्रिया सरोज के जन्मदिन पर रिंकू सिंह ने उनके साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्रिया… इस बार का बर्थडे खास है और आने वाले दिन उससे भी ज्यादा।’ क्रिकेटर के इस संदेश को उनकी शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि दोनों की शादी 4 दिसंबर को होने की जानकारी दी गई है।

तस्वीरों में दिखी दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग
रिंकू की शेयर की गई तस्वीरों में प्रिया पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं, जबकि क्रिकेटर ने काली टी-शर्ट पहनी हुई है। एक फोटो में दोनों हाथों में सूरजमुखी के आर्टिफिशियल फूल लिए खड़े हैं।

इस दौरान प्रिया मुस्कुराते हुए रिंकू के कंधे पर सिर रखे दिखाई दे रही हैं। कुछ अन्य तस्वीरों में प्रिया क्रिकेट बैट के साथ मस्ती करती नजर आईं। कहीं वह बैट लेकर पोज दे रही हैं तो कहीं रिंकू उनकी तस्वीरें खींचते दिखाई दे रहे हैं।
साड़ी और सूट में प्रिया का सादगी भरा अंदाज
तस्वीरों में प्रिया का पारंपरिक लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक तस्वीर में वह नीली साड़ी पहनकर मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। वहीं पीछे खड़े रिंकू उनके फोन की स्क्रीन देखते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हल्के पीले सूट और हरे रंग की साड़ी में भी प्रिया की तस्वीरें सामने आई हैं। रिंकू और प्रिया की शादी को लेकर परिवारों में तैयारियां तेज हैं।


