HomeBreaking Newsकार की टेल लाइट में सोने का खुफिया ठिकाना! हैदराबाद DRI ने...

कार की टेल लाइट में सोने का खुफिया ठिकाना! हैदराबाद DRI ने करीब 3.83 करोड़ रुपये सोना किया जब्त

सोने की तस्करी करने वालों ने करोड़ों रुपये का माल छिपाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाए। तस्करों ने विदेशी सोने को किसी बैग या सामान में रखने के बजाय एक कार की पिछली टेल लाइट के पीछे छिपा दिया था। इसके लिए गाड़ी में अलग से खास जगह भी बनाई गई थी। हालांकि, तस्करों की यह चाल डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की जांच में पकड़ी गई।

एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए करीब 3.83 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। DRI की हैदराबाद(Hyderabad) जोनल यूनिट ने यह कार्रवाई की। जांच एजेंसी को कोलकाता से हैदराबाद आ रही एक किया सेल्टोस कार पर संदेह हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने गाड़ी की तलाशी ली। जांच के दौरान कार की पिछली टेल लाइट के पीछे एक खास तरह का गुप्त हिस्सा मिला। जब उसे खोलकर देखा गया तो अधिकारियों को वहां विदेशी सोने की 25 सिल्लियां छिपी हुई मिलीं।

2.98 किलो सोने की कीमत 3.83 करोड़ रुपये

DRI के अनुसार, बरामद सोने का कुल वजन करीब 2.98 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और निर्धारित मूल्यांकन के आधार पर इसकी कीमत लगभग 3.83 करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्करों ने सोने को इस तरह छिपाया था कि पहली नजर में कार की सामान्य जांच के दौरान इसका पता लगाना आसान नहीं था।

नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में DRI ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई किया सेल्टोस कार को भी कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है। फिलहाल एजेंसी पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि सोने की खेप कहां से लाई गई थी इसे किसे पहुंचाया जाना था और इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं इसका पता लगाया जा सके।

इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर साफ हुआ है कि तस्करी करने वाले नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन जांच एजेंसियां भी ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : वियतनाम की राजधानी में भीषण धमाका! 6 लोगों की मौत, दर्जनों घायल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments