HomeBreaking Newsदेवर से संबंध बनाने का दबाव, विरोध करने पर बहू की हुई...

देवर से संबंध बनाने का दबाव, विरोध करने पर बहू की हुई पिटाई, रामगढ़ से आया शर्मसार करने वाला मामला…

झारखंड के रामगढ़(Ramgarh) जिले से घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि ससुराल वाले उस पर देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। जब उसने उनकी बात मानने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई। इतना ही नहीं, उससे दो लाख रुपये नकद और वॉशिंग मशीन दहेज में लाने की मांग भी की गई।

पीड़िता ने इस मामले में रामगढ़ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में उसने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों को आरोपी बनाया है। महिला की पहचान छिपाने के लिए उसका नाम श्वेता (बदला हुआ नाम) रखा गया है।

2022 में हुई थी शादी

शिकायत के मुताबिक, श्वेता मूल रूप से बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 27 नवंबर 2022 को रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के उरवा गांव निवासी बालेश्वर महतो से हुई थी।

महिला का आरोप है कि शादी के बाद करीब चार साल तक संतान नहीं होने के कारण ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। इसी दौरान कथित तौर पर उस पर देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला जाने लगा।

विरोध करने पर मारपीट 

पीड़िता के अनुसार, उसने ससुराल वालों की इस मांग को मानने से स्पष्ट इनकार कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले ससुराल के कई सदस्यों ने मिलकर उसकी पिटाई की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उससे दहेज के रूप में दो लाख रुपये नकद और एक वॉशिंग मशीन लाने की मांग की गई थी।

जब उसने अपने मायके की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। फिलहाल मामला रामगढ़ महिला थाने में पहुंच चुका है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस के सामने मामले की जांच और लगाए गए आरोपों की सच्चाई स्पष्ट करने की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें : केरल में हादसे के वक्त 144 KM की रफ्तार से दौड़ रही थी कार, टक्कर से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments