HomeBreaking Newsकेरल में हादसे के वक्त 144 KM की रफ्तार से दौड़ रही...

केरल में हादसे के वक्त 144 KM की रफ्तार से दौड़ रही थी कार, टक्कर से 5 सेकंड पहले स्पीड थी 162!

केरल(Kerala) के कोच्चि में हुए मिनी कूपर हादसे को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। BMW की टेक्निकल रिपोर्ट में दुर्घटना के समय कार की रफ्तार से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पुलिस को सौंपी गई इस रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर के वक्त कार 144 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही थी। इतना ही नहीं, हादसे से ठीक पांच सेकंड पहले इसकी रफ्तार 162 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी। इस रिपोर्ट से दुर्घटना से ठीक पहले कार की गति और चालक की ब्रेक लगाने की कोशिश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

BMW की रिपोर्ट के मुताबिक, कार के ड्राइवर ने हादसे से करीब एक सेकंड पहले ब्रेक पेडल दबाया था। हालांकि, ब्रेक लगाने की कोशिश के बावजूद टक्कर के समय गाड़ी की रफ्तार 144 किलोमीटर प्रति घंटा थी। आंकड़ों के मुताबिक, दुर्घटना से पांच सेकंड पहले कार 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसके बाद टक्कर होने तक इसकी गति में कमी आई और हादसे के वक्त यह 144 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई। रिपोर्ट में दर्ज ये आंकड़े दुर्घटना से पहले के कुछ सेकंड की स्थिति को समझने में अहम माने जा रहे हैं।

ACSM डेटा के आधार पर तैयार हुई रिपोर्ट

BMW ने यह तकनीकी रिपोर्ट कार में लगे एडवांस्ड क्रैश सेफ्टी मॉड्यूल (ACSM) से मिले डेटा की जांच के बाद तैयार की है। यह मॉड्यूल दुर्घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां रिकॉर्ड करता है। कंपनी ने इसी रिकॉर्ड किए गए डेटा का विश्लेषण किया और उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार करके पुलिस को सौंप दी।

फिलहाल इस रिपोर्ट से हादसे से ठीक पहले की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है। हालांकि, दुर्घटना की पूरी वजह और अन्य पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए पुलिस की जांच के निष्कर्ष भी महत्वपूर्ण होंगे।

यह भी पढ़ें : नन्ही बच्ची की गणेश वंदना में खोए PM मोदी और सूर्या, शेयर किया दिल छू लेने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments