HomeBreaking Newsराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की कानूनी...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की कानूनी लड़ाई, यहां जानें पूरा अपडेट

अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए दान की कथित चोरी का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले में दाखिल पांच याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने उनका निपटारा कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालत को जानकारी दी कि मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसके बाद अदालत ने मजिस्ट्रेट को कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो मुकदमे की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के तौर पर ट्रायल कोर्ट की मदद कर सकते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने मामले में लगाए गए आरोपों की सच्चाई या उनके गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अब आगे का फैसला निचली अदालत में कानूनी प्रक्रिया के तहत होगा।

SIT की जांच में सामने आईं 105 घटनाएं

इस मामले में पहले सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नई SIT गठित करने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार ने 27 जुलाई को अदालत को बताया कि नई टीम बना दी गई है। इसकी जिम्मेदारी लखनऊ रेंज के IG किरण एस को सौंपी गई थी।

21 सितंबर को SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि चंदा चोरी से जुड़ी 105 घटनाओं की जानकारी मिली है। जांच के दौरान आठ लोगों के खिलाफ सबूत मिलने की बात भी सामने आई। इन सबूतों में CCTV फुटेज और बैंक खातों से जुड़े रिकॉर्ड शामिल थे। इसके बाद अदालत ने SIT को चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति दी थी।

याचिकाओं में की गई थीं कई मांगें

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल पांच याचिकाओं में मामले की जांच CBI से कराने, विशेष SIT गठित करने, ट्रस्ट का फोरेंसिक ऑडिट कराने और दान का हिसाब सार्वजनिक करने जैसी मांगें रखी गई थीं।

राम मंदिर ट्रस्ट में भी हुए बदलाव

मामले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में भी कुछ अहम बदलाव हुए। ट्रस्ट ने पहली बार CEO नियुक्त किया और पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र को यह जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, 27 जून को ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब मामले की आगे की सुनवाई और कानूनी कार्रवाई ट्रायल कोर्ट में होगी।

यह भी पढ़ें : चक्रवात मुरासु का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments