HomeBreaking NewsIND vs SL: दिल्ली के फैंस को तगड़ा झटका! भारत-श्रीलंका मैच का...

IND vs SL: दिल्ली के फैंस को तगड़ा झटका! भारत-श्रीलंका मैच का बदल गया वेन्यू, अब इस जगह होगी भिड़ंत

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले का वेन्यू बदलने की तैयारी है। शेड्यूल के मुताबिक 13 दिसंबर को यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना था, लेकिन अब इसे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकाबला पहले तय तारीख यानी 13 दिसंबर को ही खेला जाएगा।

दिल्ली से क्यों हटाया गया मैच?

भारत-श्रीलंका मैच को दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट करने की सबसे बड़ी वजह अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला बड़ा रेनोवेशन बताया जा रहा है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) स्टेडियम की पिच और आउटफील्ड को पूरी तरह नया रूप देने की योजना बना रहा है।

स्टेडियम में होगा बड़ा बदलाव

रेनोवेशन के दौरान स्टेडियम में अत्याधुनिक सब-एयर ड्रेनेज सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा पूरे परिसर के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा। इन कामों के चलते अरुण जेटली स्टेडियम लंबे समय तक क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।

घरेलू क्रिकेट पर भी पड़ेगा असर

स्टेडियम के कायाकल्प का असर सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा। दिल्ली की रणजी टीम आगामी महीनों में गुजरात, सर्विसेज और महाराष्ट्र के खिलाफ अपने घरेलू मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में नहीं खेल पाएगी। महिला क्रिकेट और जूनियर कैटेगरी के कई टूर्नामेंट भी इससे प्रभावित होंगे।

पालम और जामिया में हो सकते हैं मुकाबले

घरेलू मैचों के आयोजन के लिए DDCA ने पालम और जामिया मिलिया के क्रिकेट मैदानों को संभावित वेन्यू के तौर पर चुना है। मौजूदा सीजन के कुछ घरेलू मुकाबले इन मैदानों पर कराए जाने की योजना है।

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

13 दिसंबर पहला वनडे अहमदाबाद
16 दिसंबर दूसरा वनडे चेन्नई
19 दिसंबर तीसरा वनडे अहमदाबाद

भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

22 दिसंबर पहला टी20 राजकोट
25 दिसंबर दूसरा टी20 कटक
27 दिसंबर तीसरा टी20 पुणे

छह मैचों की सीरीज खेलेगी दोनों टीमें

श्रीलंका के भारत दौरे पर दोनों टीमों के बीच कुल छह मुकाबले खेले जाएंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी। ऐसे में दिल्ली के क्रिकेट फैंस को पहले वनडे की मेजबानी गंवाने के बाद अब अहमदाबाद में इस मुकाबले का आयोजन देखने को मिलेगा।

Read More:

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आवेदन पर चुनाव आयोग के नए निर्देश, फॉर्म-7 भरने की सीमा तय

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments