HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 100 अधिकारियों के हुए तबादले...

जम्मू-कश्मीर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 100 अधिकारियों के हुए तबादले…

जम्मू-कश्मीर(Jammu & Kashmir) में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में 100 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। गृह विभाग के निर्देशों के मुताबिक, ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस फेरबदल में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा (JKPS) के अधिकारी शामिल हैं। वरिष्ठ पदों से लेकर जिला स्तर तक कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

इस बदलाव के तहत वरिष्ठ IPS अधिकारी दानिश राणा को जम्मू-कश्मीर पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें ADG होमगार्ड्स, सिविल डिफेंस और SDRF का प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल को पुलिस अकादमी उधमपुर का डायरेक्टर बनाया गया है। अब्दुल जब्बार को IG आर्म्ड पुलिस जम्मू की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शाहिद मेराज राथर को IG टेक्निकल सर्विसेज J&K नियुक्त किया गया है। उनके पास डायरेक्टर पुलिस टेलीकम्युनिकेशंस का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। रईस मोहम्मद भट का तबादला DIG CID कश्मीर से DIG CID मुख्यालय, जम्मू-कश्मीर में किया गया है।

रेंज और अन्य विभागों में भी बदलाव

पुलिस विभाग के अलग-अलग रेंज और निदेशालयों में भी नई नियुक्तियां हुई हैं। शिव कुमार शर्मा को DIG रेलवे और स्वर्ण सिंह कोतवाल को DIG उधमपुर-रियासी रेंज बनाया गया है। जाहिद नसीम मन्हास को DIG आर्म्ड पुलिस जम्मू की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, हरीश H.P. को स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

कई जिलों के SSP की बदली गई जिम्मेदारी

जिला स्तर पर सुधांशु धामा को SSP कुपवाड़ा बनाया गया है। उनके स्थान पर रहे सैयद अल ताहिर गिलानी को SSP PCR कश्मीर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हर्षल राजेश महाजन को SSP गांदरबल, नेहा जैन को SSP सोपोर, अन्ना सिन्हा को SSP रामबन और वैभव मीना को SSP पुंछ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ताहिर सलीम खान को SSP बांदीपोरा, सज्जाद खालिक भट को SSP हंदवाड़ा और इरशाद हुसैन राथर को SSP अवंतीपोरा नियुक्त किया गया है। इस व्यापक फेरबदल के तहत पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के फैंस को तगड़ा झटका! भारत-श्रीलंका मैच का बदल गया वेन्यू…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments