HomeBreaking Newsतेलंगाना में खुद को अधिकारी बताकर की साइबर ठगी, 3 राज्यों में...

तेलंगाना में खुद को अधिकारी बताकर की साइबर ठगी, 3 राज्यों में 150 शिकायत दर्ज होने के बाद हुआ गिरफ्तार

तेलंगाना की आदिलाबाद पुलिस ने एक निजी बैंक के पूर्व कर्मचारी चैतन्य प्रमोद कुटे को साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीय आरोपी पर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, वह OTP लेकर खातों से रकम निकालता था और उसकी गतिविधियों से तेलंगाना, महाराष्ट्र और गोवा की करीब 150 साइबर शिकायतें जुड़ी मिली हैं।

क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर करता था कॉल

जिला पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन के मुताबिक, आरोपी को बैंक में काम करने का अनुभव था। इसी वजह से वह ग्राहकों से बैंक अधिकारी की तरह बातचीत करता था और उन्हें आसानी से भरोसे में ले लेता था। आरोप ग्राहकों के मोबाइल नंबर जुटाने के बाद अलग-अलग फोन और सिम कार्ड से कॉल करता था। वह लोगों से कहता था कि उनके क्रेडिट कार्ड के वेरिफिकेशन या एक्टिवेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद बातचीत के दौरान कार्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी के साथ OTP हासिल कर लेता था।

एक शिकायत से खुली जांच की कड़ी

पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2026 को आदिलाबाद के रहने वाले प्रफुल्ल पाटिल के पास HDFC बैंक का प्रतिनिधि बनकर कॉल आया था। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर उनसे जरूरी जानकारी और OTP हासिल कर लिया। इसके बाद उनके खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल ₹73,279 निकाल लिए गए। शिकायत मिलने के बाद आदिलाबाद पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर उपलब्ध तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली और टीम महाराष्ट्र गई। इसके बाद पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में रह रहे चैतन्य कुटे को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला बताया गया है।

150 मामलों में करीब ₹95.33 लाख की ठगी का आरोप

पुलिस के अनुसार, NCRP के रिकॉर्ड में आरोपी का कनेक्शन तेलंगाना, महाराष्ट्र और गोवा में दर्ज करीब 150 साइबर शिकायतों से सामने आया है। इन मामलों में पीड़ितों से लगभग ₹95.33 लाख की ठगी किए जाने की जानकारी है। ठगी की रकम अलग-अलग UPI और Amazon से जुड़े खातों में ट्रांसफर किए जाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पहचान छिपाने के लिए आरोपी बार-बार मोबाइल फोन और सिम कार्ड बदलता था। पूछताछ में उसने ठगी में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन नष्ट करने की बात भी बताई।

Read More

Harmanpreet Kaur का कप्तानी से अचानक इस्तीफा! अब कौन संभालेगा Team India की कमान?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments