TMC Rajya Sabha MP Sushmita Dev Resignation: तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले को पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान माना जा रहा है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की वजहों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
राष्ट्रीय राजनीति में जाना-माना नाम रही हैं सुष्मिता देव
सुष्मिता देव लंबे समय से टीएमसी का प्रमुख चेहरा रही हैं और पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा पार्टी नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
विधानसभा चुनाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से टीएमसी के भीतर असंतोष और मतभेद की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक, कई नेताओं के इस्तीफों ने पार्टी की चुनौतियों को बढ़ाया है।
कई करीबी नेता पहले भी छोड़ चुके हैं साथ
TMC में पिछले कुछ समय से नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले कई नेताओं ने संगठन से दूरी बनाई है। इनमें काकोली घोष दस्तीदार और सुखेंदु शेखर जैसे नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं। अब सुष्मिता देव के इस्तीफे ने पार्टी के भीतर चल रही हलचल को और तेज कर दिया है।फिलहाल पार्टी की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Read More:

