प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंच गए हैं। इटली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। दोनों नेताओं की मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों गर्मजोशी से बातचीत करते और एक-दूसरे का स्वागत करते नजर आए।
PM मोदी ने दिया खास गिफ्ट
इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को एक खास भारतीय गिफ्ट भी दिया। PM मोदी ने उन्हें ‘मेलोडी’ कंपनी की भारतीय चॉकलेट टॉफी भेंट की। इस अनोखे गिफ्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स इसे दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना रिश्तों का दिलचस्प अंदाज बता रहे हैं।
मेलोनी ने कहा- “Thank you for the gift”
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद भी किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “Thank you for the gift.” उनकी इस पोस्ट के बाद ‘मेलोडी’ टॉफी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी और लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और यूरोपीय देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
Read More
मनप्रीत अयाली ने शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के सभी पदों से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

