पंजाब की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के वरिष्ठ नेता मनप्रीत अयाली ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। वरिष्ठ नेता मनप्रीत अयाली ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह किसी भी “दिल्ली से चलने वाली पार्टी” में शामिल नहीं होंगे।
बीजेपी, कांग्रेस और AAP किसी पार्टी नहीं होंगे शामिल
अपने संदेश में मनप्रीत अयाली ने कहा कि चाहे कितना भी दबाव क्यों न हो, वह बीजेपी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस किसी भी पार्टी में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य केवल पंथ और पंजाब की सेवा करना है, न कि सत्ता के लिए किसी भी पार्टी में शामिल होना।
“पंथ की भावनाओं के अनुसार होगा अगला फैसला”
मनप्रीत अयाली ने कहा कि आने वाले समय में सिख बुद्धिजीवियों और पूरे पंथ की भावनाओं के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के हितों के लिए काम करते रहेंगे। अपने संदेश के अंत में मनप्रीत अयाली ने श्री गुरु साहिब से मार्गदर्शन और सेवा की शक्ति देने की अरदास की। साथ ही सभी समर्थकों और संगत का धन्यवाद भी किया।
Read More
दो दिवसीय चीनी दौरे पर व्लादिमीर पुतिन, बीजिंग में हुआ भव्य स्वागत

