HomeBreaking Newsआखिर कैसे ट्रंप के डिनर हॉल में हथियार लेकर पहुंचा हमलावर, हिल्टन...

आखिर कैसे ट्रंप के डिनर हॉल में हथियार लेकर पहुंचा हमलावर, हिल्टन होटल की सुरक्षा में कहां हुई चूक?

US Donald Trump: अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया जब ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (WHCA) के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी। वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होने वाले थे और कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावर को पकड़ा

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को पकड़ लिया और उससे पूछताछ जारी है। कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थीं। यूएस सीक्रेट सर्विस ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मेलानिया ट्रंप और पूरी कैबिनेट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सुरक्षा में कहां हुई चूक?

फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस कार्यक्रम के लिए होटल के एक बॉलरूम में विशेष व्यवस्था की गई थी और उस क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा तैनात थी। लेकिन शुरुआती जांच और उपलब्ध जानकारी के अनुसार होटल के बाकी हिस्सों, खासकर लॉबी और पब्लिक एरिया में उतनी सख्ती नहीं बरती गई, जो इस पूरी घटना की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई, बताया जा रहा है कि जिस बॉलरूम में राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति मौजूद थे, वहां सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती मजबूत थी और प्रवेश पूरी तरह नियंत्रित था, लेकिन होटल के अन्य हिस्सों में आम मेहमानों की आवाजाही जारी रही, जिससे सुरक्षा में एक स्पष्ट गैप बना रहा और इसी का फायदा उठाकर हमलावर कथित तौर पर हथियार के साथ होटल परिसर के अंदर तक पहुंचने में सफल रहा।

दरअसल, जिस वॉशिंगटन हिल्टन होटल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, उसे परंपरागत रूप से पूरी तरह सील नहीं किया जाता, बल्कि सामान्य ग्राहकों के लिए खुला रखा जाता है, ताकि होटल का नियमित संचालन प्रभावित न हो, और यही व्यवस्था इस बार सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गई, हर साल आयोजित होने वाला व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर लंबे समय से इसी होटल में होता रहा है और आमतौर पर सुरक्षा एजेंसियां अपना फोकस मुख्य बॉलरूम और वीआईपी जोन तक सीमित रखती हैं, जहां राष्ट्रपति और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद होते हैं, जबकि होटल के बाकी हिस्सों में एंट्री अपेक्षाकृत आसान रहती है, जो एक संभावित जोखिम पैदा करती है।

इस बार भी यही पैटर्न देखने को मिला, जहां वीआईपी एरिया में तो सुरक्षा चाक-चौबंद थी, लेकिन पब्लिक एरिया में निगरानी अपेक्षाकृत कमजोर रही, जिससे यह घटना संभव हो सकी और अब इसे सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है, जिस पर एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हाई-प्रोफाइल आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की चूक को रोका जा सके।

ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया

गोलीबारी की घटना बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे में हुई। जैसे ही आवाज सुनाई दी, सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत ट्रंप को घेर लिया और वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रंप मंच पर बैठे हैं और अचानक फायरिंग होती है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें तुरंत कवर कर लेते हैं। फायरिंग के दौरान कई लोग टेबल के नीचे छिप गए, जबकि वेटर जान बचाने के लिए डाइनिंग हॉल के दूसरे हिस्से की ओर भाग गए। इस डिनर में शामिल करीब 2600 लोगों में से कई ने छिपकर अपनी जान बचाई। गोलीबारी की आवाज से पूरे होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रंप का बयान आया सामने

घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि डीसी में यह शाम काफी गहमागहमी भरी रही। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहादुरी और तेजी से काम किया। ट्रंप ने कहा कि शूटर को पकड़ लिया गया है और उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यक्रम जारी रहना चाहिए, हालांकि आगे का फैसला सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार लिया जाएगा।

Read More:

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक पारी, 36 गेंदों में शतक, IPL में 40 से कम गेंदों पर दो सेंचुरी जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments