अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में अचानक अंधाधुंध फायरिंग हो गई। वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (WHCA) के इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होने वाले थे।
फायरिंग की यह घटना राष्ट्रपति ट्रंप के ठीक सामने हुई जिसके बाद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रंप और उनकी पत्नी को घेर लिया और उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल कर व्हाइट हाउस पहुंचा दिया।
https://x.com/mhone_news/status/2048219762841506052
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फायरिंग ठीक उस वक्त हुई जब राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप डिनर की टेबल पर बैठे दिखाई दे रही हैं और बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे में फायरिंग हुई, जिसके बाद वहां मौजूद मेहमानों और पत्रकारों में अफरा-तफरी मच गई और अपनी जान बचाने के लिए मेज के नीचे छिपते नजर आ रहे हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा कि वह सुरक्षित हैं, उन्होंने आगे कहा कि सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन ने शानदार काम करते हुए शीघ्रता और बहादुरी से कार्य किया और शूटर को पकड़ लिया गया है… मैंने सिफारिश की है कि हम “शो को चलने दें” लेकिन, पूरी तरह से कानून प्रवर्तन द्वारा निर्देशित होंगे। वे शीघ्र ही निर्णय लेंगे।
फायरिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल को खाली कराया और CCTV फुटेज के जरिए घटना की जांच में जुट गए।
अधिक जानकारी की अभी प्रतीक्षा है…

