HomeBreaking Newsगाजियाबाद में जासूसी गिरोह का खुलासा, 3 पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार

गाजियाबाद में जासूसी गिरोह का खुलासा, 3 पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक बड़े जासूसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

मुख्य आरोपी नौशाद अली उर्फ लालू (20) हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है और केवल कक्षा 8 तक पढ़ा है। इसके साथ मीरा (28) निवासी मथुरा और एक नाबालिग भी गिरफ्तार किया गया हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का संचालन सीमा पार से किया जा रहा था। मुख्य सदस्य सुहैल मलिक, नौशाद अली और समीर उर्फ शूटर बताए गए हैं।

आरोपियों की भूमिका

नौशाद अली:

  •  युवाओं को पैसे का लालच देकर गिरोह में शामिल करता था

  •  रेलवे स्टेशन और सुरक्षा ठिकानों की रेकी कराता था

  •  फोटो, वीडियो और GPS लोकेशन विदेश भेजता था

मीरा:

  •  हथियार की तस्करी में शामिल थी

  •  पहले भी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार की जा चुकी है

  •  युवाओं को फंसाने का काम करती थी

गिरोह की रणनीति

गिरोह खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और तकनीकी जानकारी रखने वाले युवाओं को निशाना बनाता था। सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए उन्हें जोड़ा जाता था। नाबालिग और बालिग आरोपी रील बनाने का ड्रामा करते और उसी आड़ में संवेदनशील लोकेशनों की वीडियो और फोटो खींचते थे। इस तरह की जानकारी विदेश भेजी जाती थी।

कौन-कौन से लोकेशन निशाने पर

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने दिल्ली के कनॉट प्लेस और पहाड़गंज, साथ ही इजरायली लोगों के होटल और वीवीआईपी की जानकारी इकट्ठा की और विदेश भेजी।

मामले का खुलासा कैसे हुआ

14 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कौशांबी क्षेत्र में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और महत्वपूर्ण जगहों के वीडियो बना रहे थे। इस सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया गया और SIT का गठन किया गया। अब तक इस मामले में कई आरोपियों और कुछ नाबालिगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और जासूसी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने में लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments