रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान मचा दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीसरे दिन ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। इस कमाई के साथ ही ‘धुरंधर 2’ ने ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
भारत में कुल कमाई 339 करोड़
सैकनिल्क के अनुसार, महज तीन दिनों में भारत में कुल कमाई 339 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है। वीकेंड पर सिनेमाघरों में उमड़ रही भीड़ इस फिल्म के क्रेज को साफ बयां कर रही है।
फिल्म की सफलता ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडस्ट्री के दिग्गजों को भी प्रभावित किया है। अल्लू अर्जुन और महेश बाबू के बाद अब साउथ के मास महाराजा रवि तेजा भी इस फिल्म के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को एक धमाकेदार अनुभव बताया और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।
रवि तेजा भी फिल्म के मुरीद
रवि तेजा ने निर्देशक आदित्य धर और पूरी टीम की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “पूरी टीम ने कमाल का काम किया, खासकर राकेश बेदी जी का अभिनय शानदार रहा। इस फिल्म के पीछे की गई रिसर्च और मेहनत साफ नजर आती है।”
‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त ओपनिंग और लगातार बढ़ती कमाई यह साफ दिखाती है कि रणवीर सिंह और आदित्य धर ने मिलकर एक बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर तैयार किया है।
READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया Reimagine फीचर, AI से बनेगा क्रिएटिव शॉर्ट वीडियो

