HomeBreaking NewsUPSC अभ्यर्थियों के लिए DMRC का खास इंतजाम, एग्जाम की वजह से...

UPSC अभ्यर्थियों के लिए DMRC का खास इंतजाम, एग्जाम की वजह से चेंज किया मेट्रो का शेड्यूल, जानिए नया बदलाव?

UPSC Exam 2026: DMRC ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दिन यानी 24 मई 2026, रविवार को कुछ मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू की जाएंगी, ताकि उम्मीदवार समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

सुबह 6 बजे से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के अनुसार, पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। सामान्य तौर पर रविवार को इन लाइनों पर मेट्रो संचालन सुबह 7 बजे शुरू होता है, लेकिन UPSC परीक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इन रूट्स पर मिलेगी सुविधा

पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार तक ट्रेनें चलेंगी। वहीं मैजेंटा लाइन पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा ग्रे लाइन पर ढांसा बस स्टैंड से द्वारका तक ट्रेनें सुबह 6 बजे से चलनी शुरू हो जाएंगी।

पहले घंटे में हर 15 मिनट पर मिलेगी ट्रेन

DMRC ने जानकारी दी है कि सुबह 6 बजे से 7 बजे तक इन लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद सेवाएं सामान्य रविवार टाइम टेबल के अनुसार संचालित की जाएंगी। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था खास तौर पर उन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए की गई है, जिन्हें सुबह जल्दी परीक्षा केंद्र पहुंचना होता है।

समय से निकलने की दी सलाह

दिल्ली मेट्रो ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दिन ज्यादा समय लेकर घर से निकलें और अपने एडमिट कार्ड के साथ यात्रा करें। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के सफर करने की संभावना है, जिससे कई स्टेशनों पर भीड़ बढ़ सकती है।

बाकी लाइनों पर सामान्य रहेगा संचालन

DMRC ने साफ किया है कि बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रविवार समय सारिणी के अनुसार ही चलेंगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हैं, उन्हें यात्रा से पहले अपने रूट और समय की जानकारी जांच लेने की सलाह दी गई है।

Read More:

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 33% कर्मचारियों को WFH, जजों को कार-पूलिंग की सलाह, हर हफ्ते होगा रिव्यू

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments