HomeBreaking News10 राज्यों के 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 18 जून...

10 राज्यों के 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 10 राज्यों में खाली हो रही इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

कब होंगे नामांकन और मतदान?

चुनाव आयोग के अनुसार, उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद उसी दिन शाम को मतगणना होगी।

किन राज्यों में होंगे चुनाव?

राज्यसभा चुनाव 10 राज्यों की कुल 24 सीटों पर कराए जाएंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटें शामिल हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर चुनाव होगा, जबकि झारखंड की दो सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर भी चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि इन राज्यों के जिन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच खत्म हो रहा है, उन्हीं सीटों पर यह चुनाव कराया जा रहा है।

कई बड़े नेताओं का कार्यकाल हो रहा खत्म

इस बार कई बड़े नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बीजेपी के 11 सांसदों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, जिनमें केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री HD देवगौड़ा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है।

उपचुनाव की भी संभावना

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र की कुछ सीटों पर उपचुनाव भी हो सकते हैं। हालांकि इस पर अंतिम फैसला चुनाव आयोग की ओर से अलग अधिसूचना के जरिए किया जाएगा। राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर हलचल तेज होने की संभावना है।

Read More

UPSC अभ्यर्थियों के लिए DMRC का खास इंतजाम, एग्जाम की वजह से चेंज किया मेट्रो का शेड्यूल, जानिए नया बदलाव?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments