चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : दिसंबर महीने में हरियाणा के राशन डिपो से तेल लेने से चूके प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा के राशन डिपो से खाद्य तेल लेने की समय सीमा को विभाग ने बढ़ा दिया है। साल के अंत तक खाद्य तेल लेने से वंचित रहे लाभार्थियों के पास अब अपने कोटे का तेल हासिल करने का यह आखिरी मौका है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जारी आदेशों में लाभार्थियों को सरसों तेल देने की समय सीमा को बढ़ाकर 8 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है। पहले समय समय सीमा इससे पहले 31 दिसंबर 2024 तक ही थी।
नवंबर में झेलनी पड़ी थी परेशानी
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर की ओर से नवंबर और दिसंबर महीने में तेल लेने से वंचित रहे प्रदेश के लाभार्थियों के लिए आदेश जारी किए थे, जिसमें उन्हें 31 दिसंबर 2024 तक नवंबर और दिसंबर का तेल एक साथ लेने का मौका दिया गया था। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने भी नवंबर 2024 में राशन डिपो से लाभार्थियों को सरसों तेल नहीं मिलने संबंधी शिकायतें की जानकारी होने की बात कही थी। बावजूद इसके दिसंबर 2024 में हालात एक जैसे ही रहे। कई जगहों पर तो राशन डिपो बंद तक मिले। ऐसे में नवंबर की तर्ज पर दिसंबर 2024 में भी लाभार्थियों को सरसों तेल नहीं मिलने के चलते समय सीमा को 8 जनवरी 2025 तक बढ़ाना पड़ा है।
एनआईसी कर रहा व्यवस्था
प्रदेश में हैफेड और कॉन्फेड को सभी राशन डिपो में भरपूर मात्रा में तेल भिजवाने के निर्देश जारी किए गए थे। खाद्य पूर्ति नियंत्रकों को सुगम व्यवस्था बनाने के निर्देश थे, जबकि राशन डिपो के संचालकों को लोगों से उक्त दोनों महीनों की बायोमेट्रिक लगवाने की प्रक्रिया में राहत के लिए एनआईसी को जिम्मेदारी सौंपी है।
डिपो से तेल लेने में चूके लोगों को एक और मौका, जानिए कब तक ले सकेंगे सरसों का तेल ?
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा का मेगा टेस्ट! CISF और एयरफोर्स ने इमरजेंसी मॉक ड्रिल से परखी तैयारियां
on शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बग्गी में उतरा करंट, दो बैंडकर्मियों की मौत, दूल्हे ने ऐसे बचाई जान
on शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बग्गी में उतरा करंट, दो बैंडकर्मियों की मौत, दूल्हे ने ऐसे बचाई जान
on दादी के अंतिम संस्कार के लिए 21 नवंबर को अमृतसर आएंगे अमृतपाल सिंह, परिवार ने जमा कराए 10 लाख रुपये
on हिमाचल में नकली दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब! नामी कंपनियों की पैकिंग में बेची जा रही थीं फर्जी दवाएं

