प्रशासन ने शनिवार (18 जुलाई) को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर स्थित ऑफिस को गिराने की कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि यह पांच मंज़िला इमारत बिना मंज़ूर बिल्डिंग प्लान के बनाई गई थी।
#Breaking: Major bulldozer action at #TMC MP Abhishek Banerjee’s office in Amtala, South 24 Parganas district of West Bengal. pic.twitter.com/J3AA5mPGUx
— Pooja Mehta (@pooja_news) July 18, 2026
जब बुलडोज़र ने इमारत को गिराना शुरू किया, तो मौके पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ केंद्रीय बल, फायर सर्विस के कर्मचारी, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) और ब्लॉक लैंड एंड लैंड रिफॉर्म्स ऑफिसर (BLRO) को तैनात किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस कथित अवैध निर्माण को लेकर पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन तय सुनवाई के लिए कोई पेश नहीं हुआ। बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में स्थित उनके मुख्य ऑफिस को गिराने का काम अभी चल रहा है।

