एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र(सीडीओई) में जनवरी 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन मोड और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के माध्यम के स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने की दाखिला सूचना जारी की गई है। इन प्रोग्राम्स में दाखिले के इच्छुक आवेदक 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि ऑनलाइन कार्यक्रम एनईपी-2020 के तहत यूजी कार्यक्रमों (सेमेस्टर प्रणाली) बी.ए./बी.कॉम/बीबीए, पीजी प्रोग्राम्स (सेमेस्टर सिस्टम) में एम.ए. अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, मास कम्युनिकेशन, एम.कॉम, एमसीए और एमबीए, विदेशी भाषा में प्रमाणपत्र कार्यक्रम (6 महीने) में जर्मन भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स, फ्रेंच भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स व जापानी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। डिप्लोमा कार्यक्रम (1 वर्ष-2 सेमेस्टर) में साइबर सुरक्षा में डिप्लोमा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में डिप्लोमा व डेटा एनालिटिक्स में डिप्लोमा शामिल हैं। 6 महीने के सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन टेक्नोलॉजी में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ब्लॉक चेन मैनेजमेंट, फुल स्टैक डेवलपमेंट तथा क्लाउड कम्प्यूटिंग शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) प्रोग्राम्स में यूजी प्रोग्राम्स ( वार्षिक प्रणाली) में बीए, बीकाम, बीसीए तथा बी. लाइब्रेरी साइंस शामिल हैं। पीजी कार्यक्रम (वार्षिक प्रणाली) में एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पंजाबी, दर्शनशास्त्र, संस्कृत में एम.ए., लोक प्रशासन, सोशोलॉजी, एम.कॉम. मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, एमएससी. भूगोल, एमएससी. गणित, एमएससी. कंप्यूटर साइंस शामिल हैं। पीजी कार्यक्रम (सेमेस्टर सिस्टम) में एमबीए व एमसीए, एजुकेशन प्रोग्राम्स (वार्षिक प्रणाली) में बीएड, डिप्लोमा कार्यक्रम में कंप्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा तथा लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा कार्यक्रम में दाखिले के इच्छुक आवेदक 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में दाखिला शुरू, अंतिम तिथि 31 मार्च 2025
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

