चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2024 की समाप्ति से पहले आज अपनी 117वीं ‘मन की बात’ की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मलेरिया पर चर्चा करते हुए कहा कि मलेरिया बीमारी बड़ी चुनौती बन गई थी, लेकिन हरियाणा सरकार ने इस बीमारी से लड़ने के लिए कड़े प्रयास किए और देशवासियों ने मिलकर इस चुनौती का दृढ़ता से मुकाबला किया। पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर हरियाणा के सीएम सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम का धन्यवाद किया।
CM सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और परिवार के साथ पंचकूला में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने मलेरिया पर लगाम लगाने के हरियाणा के प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने किसानों के बारे में बात की। पीएम मोदी ने किसी व्यक्ति या यहां तक कि किसी समूह के अच्छे कामों को देश के सामने रखा।
बता दें कि कुरुक्षेत्र जिले ने मलेरिया पर नियंत्रण पाने के लिए बड़ा अच्छा मॉडल पेश किया था, जिसकी सराहना पीएम मोदी ने आज साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की। इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धन्यवाद देते हुए ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है। सीएम ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र जिले ने मलेरिया पर नियंत्रण के लिए बड़ा अच्छा मॉडल पेश किया। यहां मलेरिया की मॉनिटरिंग के लिए जनभागीदारी काफी सफल रही है। हम सभी को मन की बात से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और प्रेरणा भी मिलती है, आपका आभार मोदी जी।
‘मन की बात’ में PM मोदी ने की हरियाणा की तारीफ, CM सैनी ने जताया धन्यवाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

