Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent NewsBJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले CM नायब सिंह सैनी,...

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले CM नायब सिंह सैनी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए जाते समय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर कर दी है। सीएम ने लिखा कि राष्ट्रीय अद्यक्ष जेपी नड्डा जी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्ट किया।

इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा में चल रहे संगठनात्मक पर्व सदस्यता अभियान का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा सदस्यता अभियान- 2024′ के अंतर्गत 10 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से आरंभ हुए इस अभियान में हर वर्ग के लोगों के जुड़ने की श्रृंखला जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments