HomeBreaking News'पंजाब का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता', BJP-अकाली दल की दोस्ती पर PM...

‘पंजाब का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता’, BJP-अकाली दल की दोस्ती पर PM मोदी का बड़ा बयान

पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के दोबारा साथ आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस गठबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी|(PM Modi) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार, 24 नवंबर को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब और वहां के लोगों का कल्याण सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने अकाली दल की NDA में वापसी पर खुशी जताई और इसे दोनों पार्टियों का स्वाभाविक गठबंधन बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि शिरोमणि अकाली दल का NDA परिवार में वापस आना खुशी की बात है।

उन्होंने इस फैसले के लिए गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर को भी खास बताया। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल का जिक्र करते हुए कहा कि इन नेताओं ने BJP-अकाली दल के रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों दलों का साथ पंजाब में जनहित से जुड़ी सरकार बनाने और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा। प्रधानमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि गठबंधन को पंजाब की जनता का समर्थन मिलेगा।

सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे दोनों दल

BJP और शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को दिल्ली में आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया। दोनों पार्टियों ने इसे राजनीतिक के साथ-साथ राष्ट्रीय और भावनात्मक जुड़ाव वाला गठबंधन बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी कि दोनों दल पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन की व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री का पद अकाली दल के पास रहेगा।

लंबे समय बाद फिर करीब आए दोनों दल

गौरतलब है कि भाजपा और अकाली दल के बीच पिछले कई वर्षों से राजनीतिक दूरी बनी हुई थी। अब दोनों पार्टियों ने एक बार फिर साथ आने का फैसला किया है। इस घटनाक्रम को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

दोनों दलों का कहना है कि उनका साझा उद्देश्य पंजाब में शांति, विकास और लोगों की खुशहाली को प्राथमिकता देना है। हालांकि, चुनाव में इस गठबंधन का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह मतदाताओं के फैसले पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें : शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का दोटूक जवाब, कहा- ‘लौटेंगी तो हथकड़ी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments