HomeBreaking Newsदिल्ली में दलाई लामा का नया ठिकाना! लुटियंस जोन में मिला सरकारी...

दिल्ली में दलाई लामा का नया ठिकाना! लुटियंस जोन में मिला सरकारी बंगला, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियंस इलाके में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा(Dalai Lama) के कार्यालय के लिए आवंटित सरकारी बंगले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। पंडित रविशंकर शुक्ला लेन स्थित बंगला नंबर 20 को दलाई लामा के कार्यालय ‘गादेन फोडरंग’ (Gaden Phodrang) के नाम आवंटित किया गया है। यहां सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। बंगले की चारदीवारी के आसपास ऊंचे हरे रंग के मेटल पैनल लगाए गए हैं। इसके अलावा कंटीले तारों से सुरक्षा घेरा बनाया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार को भी मजबूत किया गया है और परिसर के बाहर सुरक्षा केबिन तैयार किया गया है।

इस सरकारी बंगले में सुरक्षा से जुड़े अतिरिक्त इंतजाम करने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने 34.94 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था। बंगले के बाहर फिलहाल कोई नेमप्लेट दिखाई नहीं दे रही है। दलाई लामा के कार्यालय की ओर से बताया गया कि उनकी बढ़ती उम्र के कारण यात्रा के दौरान होटल में ठहरना और वहां जरूरी सुरक्षा व्यवस्था करना मुश्किल होता जा रहा था। इसी परेशानी को देखते हुए इस तरह की व्यवस्था की जरूरत महसूस हुई। कार्यालय के मुताबिक, विदेश मंत्रालय (MEA) और दलाई लामा के कार्यालय के बीच आपसी तालमेल से बंगले का आवंटन किया गया है।

दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर चीन पर चिंता

इस बीच दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन का मुद्दा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जताई है कि चीन उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा कर सकता है।

आयोग के मुताबिक, चीन इस प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने वाले कदम भी उठा सकता है। अमेरिकी संसद को सौंपी गई रिपोर्ट में आयोग ने सुझाव दिया है कि 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी की पहचान और उन्हें मान्यता देने की प्रक्रिया में गादेन फोडरंग ट्रस्ट को एकमात्र वैध संस्था के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए।

भारत के साथ बातचीत बढ़ाने की सिफारिश

आयोग ने अमेरिकी विदेश मंत्री को भारत के साथ ट्रैक 1.5 और ट्रैक 2 स्तर पर बातचीत करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही उत्तराधिकारी के चयन से जुड़े अलग-अलग संभावित हालात और उनके राजनीतिक एवं सुरक्षा प्रभावों का आकलन करने के लिए संयुक्त अभ्यास करने की बात कही गई है।

रिपोर्ट में यह भी सिफारिश की गई है कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर ऐसी कूटनीतिक रणनीति तैयार करे, जिससे चीन की ओर से चुने गए किसी उत्तराधिकारी को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : आज रात आसमान में चमकेगा ‘सुपर बीवर मून’, जानें क्यों है यह खास…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments