HomeBreaking Newsप्रोटेस्ट के चलते थमी राजधानी की रफ्तार! सेंट्रल दिल्ली में भारी बैरिकेडिंग,...

प्रोटेस्ट के चलते थमी राजधानी की रफ्तार! सेंट्रल दिल्ली में भारी बैरिकेडिंग, सड़कों पर रेंगती दिखी गाड़ियां…

दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन(Central Delhi) के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने का असर यातायात पर भी देखने को मिला। सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में भारी जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की जांच और बैरिकेडिंग के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई जगह गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।शनिवार को प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

जंतर-मंतर के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड लगाए गए और लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को लगातार निर्देश दिए जाते रहे। पटेल चौक गोल चक्कर पर भी पुलिस की भारी मौजूदगी दिखाई दी। संसद मार्ग और अशोक रोड पर सुरक्षा बलों की गतिविधियां तेज रहीं। अर्धसैनिक बलों के जवान, बीएसएफ और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के कर्मी सुरक्षा उपकरणों के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ तैनात नजर आए। कई जवान संसद मार्ग थाने के पास एकत्र हुए जो जंतर-मंतर से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

कैमरों से निगरानी, महिला पुलिसकर्मी भी तैनात

प्रदर्शन स्थल के आसपास मीडिया की गाड़ियां भी खड़ी थीं। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने बॉडी कैमरे पहन रखे थे। वहीं, सुरक्षाकर्मियों को लाने वाली बसें संसद मार्ग थाने के पास खड़ी दिखाई दीं। महिला प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स को भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया।

धारा 163 को लेकर लाउडस्पीकर से घोषणाएं

संसद मार्ग थाने के आसपास पुलिसकर्मी लाठियों और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहे। लाउडस्पीकर के जरिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू होने की जानकारी दी जा रही थी। थाना सुरक्षाकर्मियों के लिए रिपोर्ट करने और ड्यूटी से जुड़े निर्देश प्राप्त करने का प्रमुख केंद्र भी बना हुआ था।

यह भी पढ़ें : 29,500 रुपये के iPhone में हुआ ब्लास्ट, घायल ग्राहक को मिलेगा नया फोन…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments