HomeBreaking News'जेलर 2' में विद्या बालन का धांसू अंदाज, 'कांता' के लुंक में...

‘जेलर 2’ में विद्या बालन का धांसू अंदाज, ‘कांता’ के लुंक में देख चौंके फैंस

साउथ की चर्चित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। रविवार को सन पिक्चर्स ने फिल्म की एक छोटी झलक शेयर की जिसमें एक्ट्रेस विद्या बालन(Vidya Balan) के किरदार ‘कांता’ की पहली झलक देखने को मिली। नीली साड़ी में नजर आ रहीं विद्या का अंदाज काफी अलग और इंपैक्टफुल दिखाई दे रहा है। हाथ में सिगरेट लिए उनका यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया और फिल्म लवर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया।

जारी किए गए वीडियो में विद्या बालन का किरदार कांता सीढ़ियों से नीचे आता हुआ दिखाई देता है। बैकग्राउंड में अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक इस पूरे दृश्य को और प्रभावशाली बनाता है। विद्या का साड़ी पहनने का अंदाज, उनका हाव-भाव और हाथ में सिगरेट लेकर चलते हुए नजर आना उनके किरदार के बेबाक व्यक्तित्व की झलक देता है। कुछ ही सेकंड की इस झलक में विद्या का अंदाज फिल्म में उनके किरदार की अहमियत को लेकर उत्सुकता पैदा करता है। हालांकि, कांता की भूमिका से जुड़ी कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

रजनीकांत समेत ये कलाकार आएंगे नजर

‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ राम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा सूरज वेंजारामूडु, एस.जे. सूर्या और विद्या बालन भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ दुनियाभर में 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल विद्या बालन के ‘कांता’ अवतार की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज और विद्या के किरदार से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के सदर बाजार में मासूम से दरिंदगी, छठी कक्षा की बच्ची को बंधक बनाकर किया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments