HomeBreaking Newsआ गई खुशखबरी, अब मिनटों में मिलेगा गैस सिलेंडर! गुरुग्राम में खुला...

आ गई खुशखबरी, अब मिनटों में मिलेगा गैस सिलेंडर! गुरुग्राम में खुला देश का पहला LPG ATM, जानिए कैसे करता है काम?

Gurugram LPG ATM: देशभर में रसोई गैस की बढ़ती मांग और सप्लाई में आ रही दिक्कतों के बीच एक नई सुविधा शुरू की गई है। सोहना रोड के सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में देश का पहला LPG ATM आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। भारत पेट्रोलियम (BPCL) द्वारा शुरू की गई यह स्मार्ट वेंडिंग मशीन महज 2 से 3 मिनट में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का दावा करती है।

BPCL ने लगाई LPG ATM मशीन

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण भारत में LPG की सप्लाई पर असर पड़ा है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत गैस आयात करता है। ऐसे में शिपमेंट में देरी और पैनिक बुकिंग के चलते सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसी समस्या के समाधान के तौर पर इस नई तकनीक को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है।

कैसे काम करती है ये मशीन?

यह मशीन पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया पर काम करती है और 24 घंटे उपलब्ध रहती है। ग्राहक को मशीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिए पहचान बतानी होती है। इसके बाद खाली सिलेंडर पर लगे QR या बारकोड को स्कैन किया जाता है, जिससे उसकी वैधता की जांच होती है। जांच पूरी होने के बाद मशीन का स्लॉट खुलता है, जिसमें ग्राहक अपना खाली सिलेंडर रखता है। मशीन वजन और शुद्धता की जांच के बाद उसे अंदर खींच लेती है। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रही कीमत का भुगतान UPI के जरिए करना होता है, और भुगतान सफल होते ही दूसरी तरफ से सील बंद भरा हुआ सिलेंडर मिल जाता है।

क्यों खास है ये LPG ATM?

इस LPG ATM की खास बात यह है कि इसमें 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर मिलते हैं, जो पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में हल्के होते हैं। मशीन में एक बार में 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं और जब स्टॉक कम होकर दो सिलेंडर रह जाता है, तो यह अपने आप नजदीकी एजेंसी को रिफिल के लिए अलर्ट भेज देती है।

कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ

हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को अपने पुराने 14.2 किलो के लोहे के सिलेंडर को 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में बदलना होगा। इसके लिए उन्हें गैस एजेंसी जाकर आवश्यक कागजात जमा करने होंगे और लगभग 1990 रुपये का अतिरिक्त सुरक्षा शुल्क देना होगा। कीमत के लिहाज से कंपोजिट सिलेंडर थोड़ा महंगा पड़ सकता है, लेकिन इसकी सुविधा, हल्कापन और तुरंत मिलना इसे मौजूदा परिस्थितियों में एक बेहतर विकल्प बना रही है।

Read More: 

11 हजार फीट की ऊंचाई पर सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, कठुआ में घायल इंजीनियर की बचाई जान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments