हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Nayab Singh Saini) आज रविवार को गुरुग्राम दौरे पर हैं। इस दौरान वे सेक्टर-91 के कांकरौला गांव में आयोजित एक बड़ी रैली में शामिल होकर मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 2709 लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां सौंपीं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और रैली को संबोधित किया। माना जा रहा है कि वे बादशाहपुर क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की।
शहीदी दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा
इससे पहले मुख्यमंत्री सेक्टर-57 स्थित मेफील्ड गार्डन में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और जनता को संबोधित किया। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने एक दिन पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विशेष इंतजाम किए गए।
पार्टी के वरिष्ट नेताओं के साथ की अहम बैठक
शनिवार शाम को ही मुख्यमंत्री गुरुग्राम पहुंच गए थे, जहां उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस रैली की अध्यक्षता उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह कर रहे हैं। वहीं, गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है। हालांकि उन्हें निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रण न मिलने की चर्चा है।
हरियाणा के विकास को लेकर हुई चर्चा
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसमें दक्षिण हरियाणा के विकास और राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई थी। वहीं, पटौदी की विधायक बिमला देवी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम, जिसमें राव इंद्रजीत को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था, उसे भी अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री की रैली में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।