Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsUP News : लखनऊ ATS की बड़ी कार्रवाई, हिंदू महिलाओं का धर्म...

UP News : लखनऊ ATS की बड़ी कार्रवाई, हिंदू महिलाओं का धर्म परिवर्तन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, विदेशों से जुड़ा कनेक्शन

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े धर्मांतरण और महिला रेजिडेंट डॉक्टर के यौन शोषण के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। आरोपी डॉ. रमीज मलिक की गिरफ्तारी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश ATS ने लखनऊ पुलिस से रमीज और उसके पूरे नेटवर्क की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

डॉ. शाहीन सईद से जुड़ाव ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की चिंता

पूछताछ में यह सामने आया है कि डॉ. रमीज मलिक का संपर्क डॉ. शाहीन सईद से रहा है, जो पहले दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार हो चुकी है। रमीज ने माना कि उसकी शाहीन सईद से मेडिकल कॉन्फ्रेंस के दौरान मुलाकात हुई थी और बाद में दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इस कनेक्शन को जांच एजेंसियां संवेदनशील मान रही हैं।

विदेशी फंडिंग और यात्राओं की जांच जारी

डॉ. रमीज के विदेशी कनेक्शन भी अब जांच के दायरे में आ गए हैं। लखनऊ पुलिस उसकी विदेश यात्राओं का पूरा ब्यौरा जुटा रही है। बताया जा रहा है कि आगरा में MBBS की पढ़ाई के दौरान और बाद में लखनऊ में नौकरी के समय वह कई बार विदेश गया था। अब जांच हो रही है कि उन यात्राओं का उद्देश्य क्या था और किन लोगों से उसका संपर्क हुआ।

आगरा में हिंदू युवती से किया निकाह

जांच में खुलासा हुआ है कि रमीज ने आगरा में पढ़ाई के दौरान धर्मांतरण के बाद एक हिंदू युवती से निकाह किया था। यह निकाह पीलीभीत में कराया गया था। पुलिस अब उस काजी और गवाहों की तलाश कर रही है जिन्होंने यह निकाह करवाया। जांच एजेंसियां सबूत जुटा कर रही हैं कि यह निकाह एक व्यक्तिगत निर्णय या किसी संगठित धर्मांतरण गिरोह का हिस्सा था।

जांच के घेरे में KGMU का एक और डॉक्टर

इस केस में अब एक और जूनियर डॉक्टर का नाम सामने आया है, जो रमीज का करीबी बताया जा रहा है। जांच में पता चला है कि उसके कहने पर KGMU हॉस्टल में कई बार धार्मिक तकरीरें आयोजित की गईं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन सभाओं का उद्देश्य क्या था और इनमें कौन-कौन शामिल होता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments