Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsHaryana : CM सैनी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को...

Haryana : CM सैनी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया याद, कई BJP नेता रहे मौजूद

गुरुग्राम में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार आज भी लोगों के मन में आत्मविश्वास, साहस और सेवा भावना को बढ़ाते हैं।

युवाओं के लिए सरकार की पहल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को हरसंभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे स्वामी विवेकानंद के मंत्र ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो’ को अपनाकर देश के उज्जवल भविष्य में योगदान दें।

भारत की युवा शक्ति पर जोर

इस कार्यक्रम में BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस मनाना भारत की युवा शक्ति को मजबूत करने का प्रतीक है।

BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत

इसी क्रम में गुरुकमल कार्यालय में BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया जाएगा। यह उनकी हरियाणा की पहली यात्रा होगी, जिसके लिए बड़ी संख्या में BJP पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता जुटेंगे। गुरुकमल कार्यालय को पार्टी के झंडों और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments