Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsDelhi-NCR में दिसंबर की विदाई फीकी, ठंड सुस्त लेकिन कोहरा और प्रदूषण...

Delhi-NCR में दिसंबर की विदाई फीकी, ठंड सुस्त लेकिन कोहरा और प्रदूषण बने बड़ी परेशानी

दिसंबर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में ठंड अब तक अपने पूरे रंग में नजर नहीं आ रही है, सुबह और शाम के समय हल्की ठिठुरन जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दिन चढ़ते ही ठंड मानो गायब हो जाती है, दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर के लोगों की मुश्किलें घने कोहरे और खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण ने बढ़ा दी हैं।

23 दिसंबर का मौसम अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 23 दिसंबर को दिन के समय मौसम साफ रह सकता है और हल्की धूप निकलने की संभावना है, हालांकि सुबह के वक्त घना कोहरा, तेज हवाएं और खराब एयर क्वालिटी बनी रहेगी, इसका सीधा असर विजिबिलिटी पर पड़ेगा, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है, IMD के अनुसार, दिन में 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे दिन के तापमान में हल्की राहत मिल सकती है।

आने वाले दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का कहना है कि 24 और 25 दिसंबर को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं 26 और 27 दिसंबर से कोहरा और अधिक घना हो सकता है, इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा, न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसके चलते रात और सुबह के समय कड़ाके की सर्दी लोगों को परेशान कर सकती है।

पिछले कुछ दिनों का हाल

बीते तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और गंभीर स्तर का प्रदूषण देखने को मिला. गिरते तापमान और तेज हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, हाईवे और मुख्य सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी, जिससे लोग केवल जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकल रहे थे, इसी वजह से मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किए थे।

आज से थोड़ी राहत की उम्मीद

IMD के अनुसार, आज से मौसम में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है. दिन में धूप निकलने की संभावना है और तापमान में बहुत बड़ी गिरावट फिलहाल नहीं होगी, 23 से 26 दिसंबर तक मौसम स्थिर रहने के आसार हैं, लेकिन 27 और 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

AQI और तापमान की स्थिति

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता अब भी बेहद खराब बनी हुई है।

* दिल्ली में AQI: 373
* नोएडा में AQI: 366
* गाजियाबाद में AQI: 360
* गुरुग्राम में AQI: 331
* ग्रेटर नोएडा में AQI: 332

ये सभी आंकड़े स्वास्थ्य के लिए गंभीर श्रेणी में आते हैं।

तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम 21.9 डिग्री, नोएडा में 24.12 डिग्री और गाजियाबाद में 23.12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शीतलहर पर IMD का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. हालांकि घना कोहरा, प्रदूषण और गिरता न्यूनतम तापमान लोगों की परेशानी बढ़ाए रख सकता है, कुल मिलाकर, दिसंबर की विदाई के साथ दिल्ली-एनसीआर में ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ सकती है, लेकिन फिलहाल कोहरा और प्रदूषण ही सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments