HomeBreaking Newsसिंधु जल समझौते पर फिर बौखलाया पाकिस्तान, बोला- नदियों पर कंट्रोल कर...

सिंधु जल समझौते पर फिर बौखलाया पाकिस्तान, बोला- नदियों पर कंट्रोल कर रहा भारत

सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत पानी को एक सामरिक संसाधन के रूप में इस्तेमाल करते हुए सिंधु नदी प्रणाली पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के हिस्से के वैध जल प्रवाह में बाधा डालने के लिए आतंकवाद के आरोपों का सहारा ले रहा है।

ताहिर अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के इन आरोपों और सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले को पूरी तरह खारिज करता है तथा इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराता रहेगा।

गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए थे। इन्हीं फैसलों के तहत भारत ने सिंधु जल समझौते को भी स्थगित करने की घोषणा की थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर लगातार बयानबाजी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments