पश्चिम बंगाल(West Bengal) के आठ जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है। गौर किया जाए तो दूसरे चरण में सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 11 बजे तक करीब 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो शुरुआती घंटों में तेज रफ्तार का संकेत देता है।
कौन-सा जिला रहा सबसे आगे ?
जिलों की बात करें तो पूर्ब बर्धमान सबसे आगे रहा जहां 11 बजे तक लगभग 44.50 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। इसके अलावा हुगली में 43.12 प्रतिशत, नादिया में 40.34 प्रतिशत, हावड़ा में 39.45 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 38.43 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 38.39 प्रतिशत, दक्षिण 24 परगना में 37.92 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 36.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
कैसा रहा भवानीपुर सीट का हाल ?
अगर ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट की बात करें तो, यहां 11 बजे तक 37.27 फीसदी मतदान हुआ जो कुल औसत से थोड़ा कम है।
इससे पहले सुबह 9 बजे तक इन सीटों पर लगभग 18.39 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। उस समय भी पूर्ब बर्धमान सबसे आगे था जहां 20.86 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि कोलकाता दक्षिण में सबसे कम 16.81 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भवानीपुर सीट इसी जिले में आती है।
भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है जहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। वही शुभेंदु अधिकारी जिन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था इस बार भी कड़े मुकाबले के साथ चुनावी मैदान में सक्रिय हैं।
ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जैक गिकिंग्स सोमवार को अपना चोरी हुआ iPhone लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुँचे।...